साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के 14 हजार रुपये बैंक खाते में कराये वापस
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::
जनपद रामपुर के श्री गौरव त्यागी द्वारा रामपुर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल को प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसमें बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई के द्वारा उसके खाते से दो बार में कुल 14 हजार रुपये का ट्रांजक्सन करवाकर उसके साथ धोखाधडी हो गयी है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अंकित मित्तल द्वारा उक्त प्रार्थना-पत्रों का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल जनपद-रामपुर के प्रभारी उप निरीक्षक श्री सचिन तोमर, का0 दीपक कुमार साइबर सेल रामपुर को त्वरित आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिनके अथक प्रयास से श्री गौरव त्यागी के साथ हुई धोखाधडी के 14 हजार रुपये को बैंक खाते में वापस कराया गया।
रुपये वापस आने से श्री गौरव त्यागी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय तथा साइबर सेल, रामपुर को धन्यवाद दिया।