किशोरी के अपहरण के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24) पटवाई थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के हरियाल गांव की है जहाँ गांव निवासी कस्तूरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 19 मार्च को अपने मायके गई थी।
इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वो वापस आई तो उनकी बेटी घर पर नही थी।परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था।
काफी तलाशने के बाद पता लगा कि पास में ही रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी।
बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।