आज युवा मंच संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व नगर विधायक पुत्र विश्वजीत गुप्ता को उनके आवास पर एवं मालवीय आवास ग्रह पर एकत्रित होकर श्रीमान नयाब तहसीलदार महोदय सदर बदायूँ को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के संबोधन में एक ज्ञापन बदायूँ जनपद में होली के महापर्व पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जल आपूर्ति, विधुत आपूर्ति एवं जिला अस्पताल में होली पर एक्ससीडेंट के केस ज्यादा आते हैं डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाये जाने के लिये दिया गया।
इस मौके पर युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बताया कि त्यौहार पर महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता ने अवश्वस्त किया कि सफाई व्यवस्था पर पूर्ण ध्यान दिया जा रहा है हमारा प्रयास है कि होली के पर्व पर नगरपालिका नगरपंचायतो के द्वारा सक्षमता के आधार पर अच्छी व्यवस्था की जावे ।
*ज्ञापन*
सेवा श्री मान जिलाधिकारी महोदय
द्वारा श्रीमान नयाब तहसीलदार सदर बदायूँ
जनपद - बदायूँ
विषय: समस्त बदायूँ जनपद व शहर होली पर्व पर सफाई , पानी, सुरक्षा व्यवस्ता एवं अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी सँख्या बढ़ाये जाने हेतू ।
महोदय,
युवा मंच संगठन के माध्यम से अवगत कराते हुई संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के द्वारा सादर निवेदन सहित जनहित व सामाजिकहित में ज्ञापन के माध्यम से होली के महापर्व पर सफाई, पानी, एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये जनपद के नगरपालिका,
नगपंचायतों के माध्यम से होली के पर्व पर संगठन के माध्यम से मांग रखी जाती है कि सफाई व्यवस्ता पर प्रमुखता से ध्यान दिया जावे चूंकि पूर्व कई त्यौहारों पर चेयरमैनो के द्वारा सफाई
कर्मचारियों का सहयोग ना देने पर सफाई नही हुई , नाले नालियाँ भरे पड़े हैं, कूड़ों के ढेर बदबूदार दुर्गंध दे रहे हैं नगरपालिका नगरपंचायतों का दवा है कि सफाई व्यवस्था सुद्रण है लेकिन बदायूँ में सफाई के नाम पर खानापूर्ति ना हो ।
अतः महोदय से निवेदन की ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं को समाज के हित की मांग पर होली त्यौहार पर शाँति पूर्ण ढंग से मनानी की कृपा करे ।
1- बदायूँ शहर नगरपालिका को, एव नगरपंचायतों को सफाई जल व्यवस्था उच्च स्तर से बनाये रखने के लिये निर्देशित करने की कृपा करें ।
2- सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस विभाग को सतर्कता बरतते हुये लोगो से शालीन व्यवहार से पेश आने की कृपा करें ।
3- विधुत विभाग से लाइट की आपूर्ति 24 घण्टे देने की कृपा करें ।
4- सरकारी अस्पतालों में होली पर एक्ससीडेंट के केस ज्यादा आते हैं अतः डॉक्टरों के सँख्याआदि की ड्यूटी उपचार हेतु बढ़ाने की कृपा करे ।
ज्ञापन देने वालो में संगठन के प्रदेश महासचिव जोंटी बाल्मीकि शंकर शाक्य, कमल मिश्रा, सुमित शर्मा, राजेन्द्र पाल, विशाल कुमार, रमन पटेल, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे ।
भवदीय
ध्रुव देव गुप्ता
संस्थापक/अध्यक्ष
युवा मंच संगठन