सड़क निर्माण में लग रही है घटिया व कम सामाग्री : शंखधार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के तहसील मिलक क्षेत्र के अंतर्गत नगर में भारतीय किसान संघ की बैठक जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि मिलक-परम रोड से ग्राम प्रानपुरा की ओर जानी बाली सड़क का निर्माण कार्य वर्तमान समय में तेज़ी से चल रहा है।
जिसमें ठेकेदार के द्वारा बहुत ही घटिया व कम सामाग्री लगाकर उस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि मानक के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार की सामाग्री इस सड़क के निर्माण में लगी तो यह सड़क एक दो माह में ही उखड़ जाएगी और आम जनता की समस्या जस की तस बनी रहेगी।
साथ ही सरकार के द्वारा जो पैसा ख़र्च किया जा रहा है वह भी बेकार चला जाएगा और फ़िर आम जनता को कई वर्षों तक पुनः इस सड़क के बनबाने के लिए इन्तज़ार करना पड़ेगा।
इसलिए इस सड़क के निर्माण में की जा रही घोर लापरवाही की जाँच तत्काल प्रभाव कराई जाए। और इसके सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील मिलक पहुँच कर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिलक के नाम सम्बोधित तहसीलदार मिलक राकेश सोनी को देकर अनुरोध किया गया कि उक्त सड़क का निर्माण मानक के अनुसार कराया जाए वह जनहित में होगा।
अन्यथा भारतीय किसान संघ आन्दोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी सभी जिम्मेदारी सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ राजीव गंगवार, जिला मंत्री राजवीर यादव, रामवीर सिंह, वीरपाल गंगवार, ब्रह्माशंकर पाण्डेय, डालचंद्र पाल, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रेमबहादुर गंगवार, मोहित गंगवार, लालराम, प्रेमदास, धर्मपाल आदि किसान भाई मौजूद रहे।