गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराए प्रशासन :

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराए प्रशासन :

Tuesday, March 29, 2022 | March 29, 2022 Last Updated 2022-03-29T11:32:57Z
    Share
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराए प्रशासन : 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के मिलक मे आज 29 मार्च 2022 को भारतीय किसान संघ की बैठक भाकिसं के जिला अध्यक्ष श्री आदेश शंखधार के आवास पर हुई। 

बैठक मे बोलते हुए श्री शंखधार ने कहा कि जनपद रामपुर के गन्ना किसानों का राणा शुगर मिल करीमगंज तहसील शाहबाद पर लगभग 127 करोड़ रुपये तथा रूद्रबिलास शुगर मिल बिलासपुर पर लगभग 30 करोड़ रुपये कुल मिलाकर 157 करोड़ रुपये दोनों शुगर मिलों पर बकाया है। 

जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि गन्ना किसानों को चौदह दिनों के अन्दर उनका गन्ना भुगतान किया जाए लेकिन हमारे जनपद रामपुर की दो शुगर मिलें इसका पालन नहीं कर रही हैं। 

इस प्रकार चीनी मिलें सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही किसानों का लगभग 157 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। जिससे जनपद के किसान परेशान हैं। 

अभी होली का त्योहार भी निकल गया लेकिन शुगर मिलों के द्वारा भुगतान नहीं किया गया। अप्रैल माह में शादियों का सीज़न आ जाता है किसानों को अपने घर के बहुत से कार्य करने होते हैं। 

लेकिन गन्ना भुगतान समय से न मिल पाने के कारण सब कुछ समय से नहीं हो पाता है और किसानो को मज़बूर होकर साहूकारों से ब्याज़ पर रुपये लेकर अपनी ज़रूरत को पूरा करना पड़ता है।  

किसान दिन व दिन इसी प्रकार दुःखी हो रहा है। जबकि अपनी फ़सल को एक वर्ष तक पालता है लेकिन उसके बाद भी उसको समय से उसका दाम नहीं मिल रहा है। 

इसके सम्बन्ध में एक ज्ञापन व्हाट्सएप के माध्यम से जिला गन्ना अधिकारी रामपुर हेमराज सिंह को भेजकर अति शीघ्र गन्ना बकाया भुगतान की माँग करते हुए कहा है। किसान हित को ध्यान रखते हुए आज से अगले 05 कार्य दिवस में दोनों शुगर मिलों से गन्ना बकाया भुगतान कराएँ। 

अन्यथा भारतीय किसान संघ, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय रामपुर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी सारी ज़िम्मेदारी केवल और केवल गन्ना विभाग की ही होगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद नरेश पाठक, प्रेमबहादुर गंगवार, रामस्वरूप, वीरपाल गंगवार, वीरेश शर्मा, चन्द्रप्रकाश गंगवार, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close