*प्रधान पति ने दिखाई दरियादिली!कराया गरीब का अंतिम संस्कार*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*प्रधान पति ने दिखाई दरियादिली!कराया गरीब का अंतिम संस्कार*

Sunday, March 6, 2022 | March 06, 2022 Last Updated 2022-03-06T13:24:36Z
    Share

*प्रधान के सहयोग से हुआ गरीब का अंतिम संस्कार*


*प्रधान पति ने दिखाई दरियादिली!कराया गरीब का अंतिम संस्कार*

 National 24 live
6/3/2022

इस्लामनगर। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत समदनगर गांव में शनिवार रात को एक व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार बेहद गरीब था जिसके अंतिम संस्कार में पूरा सहयोग ग्राम प्रधान पति राधे श्याम ने किया। समदनगर निवासी राज बहादुर पुत्र दीबान जी जो पंजाब में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था ।
मृतक राज बहादुर पंजाब में फल का ठैला लगता था ठैला लगते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई ।शनिवार रात को अचानक उसकी मृत्यु हो गई। सूचना गांव के ग्राम प्रधान पति को लगी तो वह रविवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ मृतक के घर पहुंचे और प्रधान पति राधे श्याम ने मृतक के पिता दीवान जी को राज बहादुर के अंतिम संस्कार के लिए अन्त्येष्टि सहायता योजना के तहत तत्काल  5 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की और मृतक के अंतिम संस्कार का प्रबंध भी कराया। ग्राम प्रधान पति ने अपने सहयोगी  रूम सिंह,वीर सिंह,राजपाल,धर्मेश, श्री किशन ,मन्नू,रघुवीर,पूर्व प्रधान जसवंत सिंह आदि की देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया, वहीं राज बहादुर के निधन के बाद अब तीन मासूम बच्चो की परवरिश का जिम्मा अब दादा दीवान जी के कंधों पर है। ग्राम प्रधान के इस कार्य की चर्चा पूरे गांव में है सभी प्रधान के इस कार्य की खूब सराहना कर रहे है।
रिपोर्टर 
नेत्रपाल सिंह की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close