बिलासपुर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के बिलासपुर मे बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।
लोगों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। संगठन के कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति नगर के मोहल्ला शिवबाग मंडी में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा शिवबाग मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, सिनेमा रोड, पंजाबी कालोनी, शांति कालोनी, कैनाल मार्ग, रामपुर मार्ग, पोस्ट आफिस रोड से होते हुए पुन: शिव बाग मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ता एवं अन्य लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। वहीं, लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल आरएसएस के जिला प्रचारक पंकज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, क्रय विक्रय समिति के सभापति रवि यादव आदि वक्ताओं ने शहीदी दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर ऋषभ ठाकुर, गुरकीरत सिंह औलख, विशाल शर्मा, नेहा भारद्वाज, हिमांशु, अमन वर्मा, डा.वरुण सक्सेना, अनिल मदान, चेतन पारूथी, नागेंद्र गंगवार, राजू कश्यप, सजल नैयर, ब्रजेश बंसल, नीरज, सपन अग्रवाल, अतिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।