होलिका दहन के बाद रंगो की मस्ती में डूबे बच्चे, पुरुष एवं महिलाएं
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24) आखिर दो साल बाद दिखा होली का पहले जैसा उल्लास, जिसमें शहर से लेकर गाँव तक लोगों ने जमकर नाच-गाकर और गुलाल उड़ाकर
होली मनाई।
कोरोना के चलते फीका पड़ा होली का रंग और उत्साह दो साल बाद फिर अपने पुराने अंदाज में होली का उल्लास और रौनक दिखाई दी। जिसमें बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी रंगो के त्योहार की खुशियों में डूबते उतराते नजर आए।
ऐसा ही नजारा जनपद रामपुर के दनियापुर गाँव में भी देखने को मिला। गाँव में सुवह लगभग 3 बजे होलिका दहन के बाद होलिका स्थल से अग्नि अपने अपने घर ले गए। जहाँ घर पर बलगुरइयों का पूजन करने के बाद से ही बच्चे रंग की तेयारी में मस्त हो गए।
सुबह होते ही पुरुष, महिला एवं बच्चे हाथों में रंग लिये और एक से साथ नजर आए।सभी ग्रामवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर