कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
National 24 live
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा के तत्वाधान में आज 8 मार्च 2022 दिन मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों की महिलाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिलक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना गंगवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भी महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया।
उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की सलाह दी। भैसोड़ी गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती विमला देवी ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में धमोरा गांव की कुं० काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: कु० आशी तथा कु०अनिता रही। कार्यक्रम का संचालन केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ सुनीता पंत द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं को पढ़ने तथा स्वास्थ्य की देखभाल कर सशक्तिकरण पर जोर दिया।
उन्होंने कहा की पढ़ी लिखी नारी ही परिवार तथा समाज में आगे बढ़ सकती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज सिंह ने पशुपालन में महिलाओं के योगदान तथा सशक्तिकरण की संभावनाओं पर जोर देते हुए व्यवसायिक रूप से पशुपालन करने की सलाह दी।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर.एन सिंह ने मत्स्य पालन को महिलाओं द्वारा किए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों की 70 महिलाओं ने भाग लिया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर