कलियर की नहर में नहाने गए मैकेनिक के बेटे की डूबकर हुई मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): लाइट मैकेनिक का बेटा नहाते वक्त कलियर की नहर में डूब गया। वह अपने परिवार वालों के साथ हजरत साबिर साबह की दरगाह की जियारत करने गया था।
परिवार के लोग रुड़की में शव मिलने के इंतजार में हैं। होली और शब-ए- बारात की छुट्टियों में बृहस्पतिवार को रामपुर से कई बसें करियर दरगाह पर गई थीं।
रामपुर शहर के मोहल्ला राजद्वारा के लाइट मैकेनिक पप्पू और उसके परिवार के लोग बृहस्पतिवार को कलियर गए थे। साथ में उनका बेटा शेबी (18) भी गया था।
कलियर पहुँचकर जैसे ही उनकी बस वहाँ रुकी, कुछ लोग वहाँ नहर में नहाने चले गए। शेबी भी नहीने के लिए बस से उतर गया।जैसे ही वह तेजी से आगे बढ़ा वह फिसलकर बीच नहर में पहुंच गया।
जबकि नहर में तेज धार चल रही थी। शेबी को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। वह घबराकर हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख चीख पुकार मच गई। लेकिन वहां कोई भी गोताखोर मौजूद था।
देखते ही देखते कुछ ही समय में शेबी नहर में डूब गया।उसके रिश्तेदार इधर-उधर भटकते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं सका।
परिवार के लोग अभी रुड़की में मौजूद हैं। शेबी अपने घर का इकलौता था। जबकि चार बहिनें हैं शेबी की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है।