बगरैन के ठेकेदार की दिल्ली में गला रेतकर निर्मम हत्या
बगरैन - थाना बजीरगंज क्षेत्र के कस्वा बगरैन के भूरे खान पुत्र फरीद खान उम्र 42 बर्ष दिल्ली के बवनपुरी थाना वैलकम सिलमपुर दिल्ली मे चने मुगफली की ठेकेदारी करते थे ,
फुटकर मे ठेले बालो को सुवह चने मुगफली देते थ़े शाम को ठेले बाले रुपये देते थे , भूरे खान सोमवार को सुवह 11 बजे अपने गोदाम मे बैठा था तभी तीन अज्ञात वदमाश गोदाम पर आये , दो अंदर गये और भूरे खान को पकड कर धार दार हत्यार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी ,
वही एक वदमाश वाहर खडा रहा , सूत्रो के अनुसार वाहर लगे सी सी कैमरा मे गोदाम पर आये वदमाश की घटना कैद हो गयी , घटना की सूचना पर थाने की पुलिस ने पहुच कर शव को पोस्ट माड़म के लिए
भेज दिया , सोमवार को पोस्टमाड़म नही हो सका , मंगलवार सुवह पोस्ट माड़म के वाद कस्बा बगरैन मे देर शाम तक शव पहुचने की सम्भावना है जहा मृत्य भूरे खान को दफन किया जायेगा ,
मृत्य भूरे के दो लडका दो लडकी है घटना की सूचना पर पत्नी दिल्ली पहुच गयी है परिवार बालो का रोरो के बुरा हाल है
, मृत्य भूरे कस्वे में मिलन सार ब्यक्ति था , जव दिल्ली से बगरैन घर आते थे तो कस्वे के लोगो से मिल कर हाल चाल पूछते थे , भूरे की हत्या से कस्वे वाले दंग रह गये , पूरा परिवार तथा कस्बा शोक की लहर मे डूव गया '