तहसीलदार का राक्षसी चेहरा सामने मां भगवती का रुकवा दिया जागरण
शाहबाद कल दिनांक 31 मार्च 2022 को तहसील शाहबाद परिसर में मां भगवती जागरण हो रहा था जिसको तहसीलदार शाहाबाद दिनेश कुमार द्वारा रात्रि 12:00 बजे बंद करा दिया गया जिसमें यह कहकर बंद किया गया कि मुझे नींद में दिक्कत हो रही है
यह कहकर बंद करा दिया गया इससे पहले भी होली पर तहसील परिसर में डीजे बंद करा दिया गया था
बार बार तहसीलदार का राक्षसी चेहरा सामने आता रहता है
मां भगवती के जागरण को रोकने की सूचना भाजपा के नगर संयोजक अनुभव शर्मा को हुई तो उन्होंने तहसीलदार को फोन किया और कहा क्यों रुकवा दिया जागरण तो तहसीलदार ने कहा मेरी नींद खराब हो रही है इस पर आज नगर संयोजक अनुभव शर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और उसमे कहा गया है कि तहसीलदार दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए
नगर संयोजक अनुभव शर्मा से बात करने पर पता चला की आज माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और राक्षस रूपी तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है