स्कूलों में मनाया गया पृथ्वी दिवस, बच्चों ने पेंटिंग व अन्य माध्यमों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील
बजीरगंज- विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग व अन्य माध्यमों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
एन आर इंटर कालेज बजीरगंज में विश्व पृथ्वी दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने पेंटिंग बनाई और क्राफ्ट के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों ने अपने पंजे से पेड़ की आकृति बनाकर पेड़ों को न काटने की अपील की। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य आखिलेश चौहान और वाटिका विंग की नूर आफजा ने बच्चों को पेड़ों के महत्व को बताया। साथ ही जल संरक्षण और प्रदूषण न फैलाने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्या आखि लेश चौहान ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में एक पौधा रोपित करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर उज्मा परवेज,सायमा ,आसरा,महिमा आदि मौजूद रहे।