कंटेनर और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर हुईं मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कंटेनर और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर हुईं मौत

Saturday, April 2, 2022 | April 02, 2022 Last Updated 2022-04-02T15:40:44Z
    Share
कंटेनर और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर हुईं मौत


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):हादसा जनपद रामपुर मे आज शनिवार सुबह बाजपुर से मुरादाबाद मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के पास वियर पुल पर हुआ । 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक क्षेत्र के लगे लगे एक स्टोन क्रेशर से खनन लेकर बदायू जा रहा रहा था। जबकि मुरादाबाद की ओर से एक कंटेनर आ रहा था जो कि काफी तेज गति से आ रहा था। 

ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक कंटेनर की पुल पर जोरदार आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत मे ट्रक के परख्च्चे उड़ गए। 

 कंटेनर चालक मौके पर कंटेनर छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक हेल्पर को बेहतर उपचार के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने हेल्पर के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक हेल्पर का नाम रवि पुत्र दुर्गादश निवासी कंकरखेड़ा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद बताया है। 

गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक चालक का नाम मुश्ताफ बताया है। हादसे के बाद मार्ग पर दोनो ओर लंबा जाम लग गया । पुलिस ने मार्ग से ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू करा सकी। 

जानकारी के अनुसार हादसे के समय हेल्पर ट्रक को चला रहा था। उधर हादसे के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ट्रक मालिक मौ अलम पुत्र अफसर अली निवासी कंकर खेड़ा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने पुलिस को दी गई। 

तहरीर में तेज गाति लाहपरवाही से कंटेनर चालक ने ट्रक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close