रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार की हुई मौत
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर की शहजा़दनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉन्ग साइड पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एवं कार को अपनी चपेट में ले लिया।
जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार एवं कार में सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसा रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित बिंग & नेस्ट होटल के पास की है जहां पुल के पास रॉन्ग साइड से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने शंकरपुर निवासी बाइक सवार लाल सिंह एवं लाल सिंह का बेटा गंगाराम तथा दूसरा बाइक सवार जाधवपुर गांव निवासी सचिन के साथ एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।
रामपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई एवं बेटा गंगाराम घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार सचिन भी घायल हो गया। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।
उधर भीड़ की आड़ में ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
उधर कार सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई जिससे नजदीकी चिकित्सक से उपचार करा कर वे अपने गंतव्य को रवाना हो गए। उनकी क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने अपने कब्जे में कर धमोरा पुलिस चौकी भिजवाया।
शहजाद नगर थाना अध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।