परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष बने ब्रजेश शर्मा
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):श्री ब्राह्मण सभा मिलक की बैठक प्राचीन शिव मन्दिर कस्वा मिलक में वैध मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में डॉ विवेक शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती 03 मई को है, लेकिन मिलक में भव्य कार्यक्रम 15 मई को नगर मिलक के रंगोली मण्डप में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाएगा।
जिसके सम्बन्ध में सभी को ज़िम्मेदारी दी गई। ब्राह्मण सभा के महामंत्री राम मोहन शर्मा ने बताया कि परशुराम युवा मंच का चुनाव का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है जिसका चुनाव आज किया जाना है।
जिसके क्रम में सर्व सम्मति से नगर मिलक निवासी ब्रजेश शर्मा को परशुराम युवा मंच का अध्यक्ष, मुकेश कौशिक महामंत्री, विशाल शर्मा कोषाध्यक्ष बनाया गया।
सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिंतामणि बहुगुणा, रामानन्दन शर्मा, भुवनेश भार्गव, शंकर लाल शर्मा, अनिल शर्मा, हर्ष भार्गव, भुवनेश भार्गव, रोहिताश शर्मा, विजय शर्मा, अजय पांडेय, गौरव शर्मा, अनुराग शर्मा, राम प्रताप शर्मा, लीलाधर शर्मा, विकास शर्मा, मुरारी लाल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।