मुख्यमंत्री योगी का फाड़ा पोस्टर.. भाजपाईयों ने थाने में दी तहरीर
शाहबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम सुहाबा में लगे भारतीय जनता पार्टी के पोस्टरों को असमाजिक तत्वों द्वारा रात्री के समय कैंची से फाड़ दिया गया.
जिसकी सूचना भाजपा नेता नारायण हरि शर्मा और मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण डॉक्टर राशिद अल्वी को हुई तो दोनों लोग मौके पर पहुंच गए
जिसमें ग्राम सुहाबा में सिरोली शाहबाद मार्ग पर लगे पोस्टर को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया था जिसकी सूचना डायल 100 को दी गयी थी..
मौके पर डायल 100 पहुंच गयी और असमाजिक तत्वो की तलाश करने लगी जिसपर भाजपा नेता नारायण हरि शर्मा मण्डल अध्यक्ष राशिद अल्वी ने लिखित में प्रार्थना पत्र कोतवाली प्रभारी संजय तोमर को दिया
जिसमें कोतवाली प्रभारी ने असमाजिक तत्त्वों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया