समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं

Saturday, April 16, 2022 | April 16, 2022 Last Updated 2022-04-16T13:26:55Z
    Share
समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के बिलासपुर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस में अधिकारियों के सम्मुख आई करीब 22 शिकायतों में से मौके पर केवल दो का ही निस्तारण हुआ। 

समाधान दिवस पर डीएम के ना पहुंचने पर शिकायतकर्ता थोड़ा नाराज दिखाई दिए।

नगर की तहसील सभागार में एसडीएम निरंकार सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

जिसमें पुलिस, राजस्व कर्मियों के सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा अधिकारियों के समक्ष करीब 22 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। 

जिनमें से दो का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि, एसडीएम ने सभी गैर-निस्तारित रही शिकायतों को सम्बंधित विभाग को सौंपकर उनके तुरंत निस्तारण कराने के आदेश दिए। 

समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें आवास, बिजली, चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों के निर्माण कार्यों और शौचालयों से संबधित प्राप्त हुई। 

एसडीएम ने कहा कि संभव हो तो संबधित अधिकारी समस्या का तुरंत निस्तारण करे। उधर, जिलाधिकारी के समाधान दिवस में आने की सूचना पाकर तमाम क्षेत्रीय लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। 

लेकिन, जैसे ही उन्हें ज्ञात हुआ कि डीएम नहीं आ पायेगें तो वह लोग मायूस हो गए तथा कुछ तो बिना शिकायत के ही वापस लौट गए। 

इस मौके पर सीएमओ, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी पीएन चौधरी, विनीत सक्सेना, उपखंड अधिकारी संजय सिंह, मंडी सचिव उदयवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक तेजवीर तथा डॉक्टर बीके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close