राजकीय इंटर कालेज पर तेजी से चल रहा है मूल्याकंन संस्कृत,उर्दू विषय का मूल्यांकन हुआ पूरा
बदायूँ- राजकीय इंटर कालेज बदायूँ पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर मीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा हैं,
राजकीय इंटर कालेज बदायूँ मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक सी0पी0 सिंह के अनुसार अब तक इस केंद्र पर 19023 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका हैं इंटर संस्कृत उर्दू विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका हैं।
इस मूल्यांकन केंद्र पर स्वच्छता व शुद्व पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों ने उपनियंत्रक सी पी सिंह जी की प्रशसा की हैं।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला सचिव पुष्पदेव भारद्वाज,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक पाठक,
आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा नूतन रानी,राकेश कुमार शर्मा नरेश चन्द योगेन्द्र दीक्षित,करतार सिंह आदि प्रधानाचार्य व परीक्षकों ने इस केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर उपनियंत्रक की प्रशंसा की हैं।