बदायूँ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल/इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
हो गया। राजकीय इंटर कालेज बदायूँ मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक सी0पी0सिंह के अनुसार इस केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं
उपनियंत्रक सी0पी0 सिंह ने मूल्यांकन से पूर्व सभी प्रधान निरीक्षकों व सहायक निरीक्षकों की बैठक ली व व मूल्यांकन के बारे में दिशा निर्देश दिए।
उपनियंत्रक सी0पी0 सिंह ने बताया कोठार से निर्वेश सिंह व विजय पाल सिंह द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया
जाएगा।केंद्र पर सभी परीक्षकों की प्रात:11.00 बजे तक ऑनलाइन उपस्थिति भेज दी जाएगी।
प्रथम दिन 276 आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।