रामपुर शहर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई झांकियां
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर जिले भर में संविधान रचियता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। दलित, सामाजिक और राजनीतिक दलों ने बाबा साहेब को यादकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने शोभायात्रा निकाली। उसमें सजाई गईं झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजे की धुन पर झूम उठे युवक।
अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के बैनर तले शोभायात्रा की शुरुआत पक्का बाग से सीओ सिटी अनुज चौधरी ने की। शोभायात्रा दोमहला रोड, मिस्टनगंज, गांधी समाधि, होते हुए सिविल लाइंस पहुंची।
शोभायात्रा में महात्मा गांधी के साथ डा. अंबेडकर, भागवान बुद्ध, डा. अंबेडकर जन्म, सावित्री बाई फूले,बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, शिरोमणि संत गुरू रविदास, संत गडगे, सर्वधर्म सद्भाव, महर्षि वाल्मीकि, एकलव्य, परियार नरायण गुरू और भारत माता की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
झांकियां ट्रेक्टर ट्राली पर सजाई गईं। इस दौरान डा. बीआर आंबेडकर के जीवन से जुड़ी जानकारियां दी गईं। बैंडबाजे की धुन पर युवक थिरक रहे थे। शोभायात्र में आतिशबाजी भी छोड़ी गई।
शोभायात्रा में अंबेडकर युवक संघ के जिलाध्यक्ष बादाम सिंह, महेश सागर, हरि सिंह, राम औतार, सुशील चौधरी भी मुख्य रूप से शामिल रहे