पत्रकार के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने दिया सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्रकार के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने दिया सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Tuesday, April 12, 2022 | April 12, 2022 Last Updated 2022-04-12T13:42:27Z
    Share
बदायूं समाचार 
पत्रकार के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने दिया सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में संविदा कर्मचारी सर्किल ऑफिस बदायूं पर इकट्ठा हुए जहां कर्मचारियों ने दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार के पत्रकार हिमांशु उपाध्याय के साथ नायब तहसीलदार बिसौली अरुण कुमार ने गांव परवेज नगर अफगना में कवरेज के दौरान अभद्रता की है।

उक्त घटना की संघ ने घोर निंदा करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को ज्ञापन दिया है

ज्ञापन में कर्मचारियों ने न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ,मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार,अनुज कुमार,मुसव्विर अली आदि मौजूद रहे।

          वरिष्ठ संवाददाता वेदपाल कठेरिया 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close