आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में हुआ किसान मेले का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में हुआ किसान मेले का आयोजन

Tuesday, April 26, 2022 | April 26, 2022 Last Updated 2022-04-26T11:04:48Z
    Share
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में हुआ किसान मेले का आयोजन

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): आज दिनांक 26 अप्रैल 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर "किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी" अभियान के अंतर्गत एक किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। 

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ज्वाला प्रसाद गंगवार पूर्व विधायक तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने वर्चुअली किसान भाइयों को संबोधित किया। 

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री ज्वाला प्रसाद गंगवार ने कृषकों से आवाहन किया कि वह कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाएं एवं बाजार की मांग के अनुसार फसल उत्पादन करें जिससे उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके। 

जनपद रामपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय गुप्ता ने कृषि विधिकरण अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री अशोक कुमार यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। 

कार्यक्रम में डॉ मनोज सिंह वैज्ञानिक पशु विज्ञान एवं प्रभारी अधिकारी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया और पशुओं के चारे में पोषक गुणवत्ता बढ़ाने वाले तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। 

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बायोफोर्टीफाइड प्रजातियों एवं जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषि नियति को बढ़ावा देने वाले वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया। 

केंद्र की वैज्ञानिक डॉ सुनीता पंत ने मोटे अनाज की पौष्टिकता के बारे में किसान भाइयों को जानकारी दी। किसान मेले में कृषक वैज्ञानिक संवाद के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई कृषकों ने भाग लिया। 

किसान मेले में कार्यक्रम के अंत में डॉ नरेंद्र सिंह ने किसान मेला आए सभी अतिथियों कृषकों एवं आगंतुकों का धन्यवाद प्रेषित किया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close