रामपुर: त्रिपेशरी शक्ति पीठ पर हुआ हवन व भण्डारा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर में
मां भगवती के नवें स्वरूप मां ललिता मां की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के नवें स्वरूप का पूजन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की।
इस दौरान श्री त्रिपेशरी शक्तिपीठ में ललिता मां के भजनों की गूंज सुनाई दी। साथ ही श्रद्धालुओं ने इस दौरान कन्याओं को जिमाया। साथ ही दान पुण्य किया।
चैत्र नवरात्र के नवें व आखिरी दिन रविवार को त्रिपेशरी शक्ति पीठ ललिता मां की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। भक्तों ने ललिता मां का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया।
इसके बाद आरती व ललिता चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। इस दौरान अष्टमी का पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं को जिमाया गया। इस दौरान कन्याओं को उपहार भी दिए गए। पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
इस दौरान श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में भी हवन किया गया। साथ ही पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया ,भंडारे में भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ,आकाश सक्सेना, डॉ.राधेश्याम बासन्तेय,आनंद गुप्ता ,डॉ.जैन ,अजय शर्मा,अंकुर शुक्ला,डॉ.प्रियका शुक्ला,डॉ.संजीव उपाध्याय, संगीता उपाध्याय एवं डॉ.बी.बी.शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर