तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में जा घुसी, हादसे में 4 लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में जा घुसी, हादसे में 4 लोग हुए घायल

Wednesday, May 4, 2022 | May 04, 2022 Last Updated 2022-05-04T12:57:01Z
    Share
तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली में जा घुसी, हादसे में 4 लोग हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): शहजाद नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। 

हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल भिजवाया। 

घटना जनपद रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पीसीएफ गोदाम के पास पुल पर बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामपुर की ओर जा रही सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। 

हादसे में 4 लोग घायल हो गए घायलों में दो लोग कार में तथा दो ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के पीछे की ओर फंसी कार को अलग कर घायलों को निकाला।  

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close