आरक्षण मुक्त हो अपना देश : विवेक शुक्ला
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण सभा मिलक द्वारा नगर मिलक के रंगोली मण्डप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम और महामना मदनमोहन मालवीय के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने महामना मदनमोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती के अवसर पर हम सबको मिलकर एक संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम सब ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु कार्य करेंगे तथा अपने अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करेंगे।
श्री ब्राह्मण सभा मिलक के अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि हम सभी को एक जुट होकर देश से आरक्षण को समाप्त करने हेतु सरकार से मांग करनी होगी।
क्योंकि आज ब्राह्मणों के बच्चों को सरकारी नौकरी न मिल पाने के कारण उन्हें अन्य रोजगार की ओर जाना पड़ रहा है जबकि देश में सबसे ज्यादा योगदान ब्राह्मणों का ही रहा है फिर भी ब्राह्मण गरीब होता जा रहा है।
आरक्षण एक दीमक की तरह ही है जो कि हमें दिन ब दिन खोखला कर रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह समान नागरिकता कानून लेकर आए और आरक्षण को समाप्त करे।
कहा कि तभी ब्राह्मणों का भला हो सकता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, राम मोहन शर्मा, चिंतामणि बहुगुणा, बृजेश शर्मा, सुधीश पाण्डेय, मुकेश कौशिक, विशाल शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, विशाल कुमार शर्मा, शिव शरण शर्मा, गौरव शर्मा, राम कुमार शर्मा, गीता शर्मा, ममता अत्री, हेमा बहुगुणा, पूनम शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, विकास शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट,