डीएवी कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा को लेकर दिया ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएवी कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा को लेकर दिया ज्ञापन

Monday, May 30, 2022 | May 30, 2022 Last Updated 2022-05-30T11:02:32Z
    Share
डीएवी कॉलेज के छात्रों ने परीक्षा को लेकर दिया ज्ञापन.....

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) डीएवी कॉलिज मुजफ्फरनगर में छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन के नेतृत्व में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष (संस्थागत) के छात्रों ने चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम प्राचार्य ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा

जिसमें छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष (संस्थागत) के विद्यार्थियो ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में प्रवेश लिया था।

विद्यार्थियो ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के माध्यम से ही दी थी।लेकिन अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा सहारनपुर मंडल के जिले मुजफ्फरनगर,

शामली,सहारनपुर के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष (संस्थागत) के विद्यार्थियो के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म सीसीएसयू मेरठ से ना भराकर मां शाकुंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय सहारनपुर से भरवाए जाने के निर्देश घोषित किए गए हैं।

जिस पर छात्रों में रोष हैं क्योंकि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष (संस्थागत) के विद्यार्थियो ने ये समझ कर प्रवेश लिया था कि उनकी सम्बंधित डिग्री सीसीएसयू मेरठ द्वारा ही पूरी कराई जाएगी अतः हमारी मांग हैं

 कि सम्बंधित विद्यार्थियो की सत्र 2021-24 की स्नातक तथा परास्नातक चौधरी चरणसिंह से ही पूर्ण कराई जाए अन्यथा छात्रसंघ और सभी स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष विद्यार्थी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से माहेनूर , अर्शी , पारुल , ज्योति ,शबनूर ,रुचिन , आशीष , फजल , अतुल , हनी, शाहनज़र, नदीम सहित अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close