एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन...
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) फैशन का हमारे जीवन में हमेशा से एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है
और हमेशा रहेगा आज के दौर का फैशन का दौर कहना कदापि गलत नही होगा इसी वाक्य की पुष्टि के लिए बी0एफ0ए0 विभाग द्वारा फैशन डिजाईनिंग विषय के विद्यार्थियों के लिए आज एक कार्यशाला का आयोजन एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, मुजफ्फरनगर में किया गया।
जिसका विषय मेकअप आर्ट रहा। जिस प्रकार लेखन की सुन्दरता रसों के द्वारा कई गुना बढ़ जाती है ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी अपनी सुन्दरता को बढाने के लिए मेकअप आर्ट का इस्तेमाल करते हैं।
कार्यशाला का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल के साथ-साथ फाईन आर्ट विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।
कार्यशाला में दिल्ली से आई फ्रीलांस मैकअप आर्टिस्ट पूर्वा राजपूत ने यहाँ उपस्थित विद्यार्थियों में से एक विद्यार्थी सना बी0एफ0ए0 द्वितीय वर्ष फैशन डिजाईनिंग का मैकअप करके विद्यार्थियों को अनेक नवीन तकनीकों से अवगत कराया एवं चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए प्रयोग किये जाने वाले अनेक उत्पादों के बारे में भी बताया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने आगन्तुक कलाकार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को अवगत कराया कि बी0एफ0ए0 विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जाती है जोकि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को दृढता प्रदान करती है।
कार्यशाला के असफल आयोजन में अंकिता साहू, विपाशा गर्ग, डा0 आशीष गर्ग, डालचन्द, शालिनी, अर्चना, ज्योति, अल्का, संकेत जैन व कृष्ण कुमार आदि ने अपना योगदान दिया।