रोटरी क्लब द्वारा वाटर कूलर और ई लर्निंग सेंटर का किया लोकार्पण...
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट 1524268 के अंतरगर्त एक वाटर कूलर और ई लर्निंग सेंटर का लोकार्पण जनता इंटर कॉलेज, भोपा, मुज़फ्फरनगर में किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि रो दीपा खन्ना मंडलाध्यक्ष 2024-25 है। मंडलाध्यक्ष रो दीपा खन्ना ने क्लब के कार्यों की सराहना की। सुनील अग्रवाल ने बताया
की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में रो आकाश बंसल, रो उमेश कुमार गोयल, रो अनिल जैन (कनाडा ), रो निशांक जैन, रो मनोज गुप्ता व् समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल राकेश कुमार और प्रबंधक देवेंद्र कुमार शिवाच और विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों का रहा।
क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।