भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
N24 Live News
दातागंज के ग्राम जमालपुर में देव स्थान सिद्ध बाबा महाराज के स्थान पर भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मंत्रोच्चारण के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया तथा प्रसाद भी वितरण किया गया! ब्रह्मदेव समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं रोहित शर्मा ने कहा बाल्यकाल में भगवान परशुराम का नाम राम था किन्तु भगवान शिव की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने अपना परशु इन्हें प्रदान किया ,पश्चात् भगवान परशुराम कहलाये । इन्होने इक्कीस बार सम्पूर्ण पृथ्वी को आततायी दुष्टों से विहीन कर पृथ्वी पर सुख शान्ति धर्म की पुन:स्थपना की थी । भगवान परशुराम के विषय में मान्यता है कि आज भी भगवान चिरंजीव अजर अमर है, और भक्तों के मनोरथों को पूर्ण करने बाले हैं । इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, चिराग, योगेश मिश्रा, अंकित तिवारी, मोनू शर्मा, अवनीश तिवारी,बिमल मिश्रा, सोनू , रजनीश तिवारी आदि विप्र भाई मैजूद रहें!