आज दिनाँक 22-05-2022 को जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई की अध्यक्षता में छाया-
ग्राम स्वास्थ स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर जनपद,स्तरीय एएनएम उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में किया गया।
कार्यशाला में समस्त ब्लॉकों की एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिनमें सर्वप्रथम उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने इस कार्यशाला के आयोजन के महत्त्व के विषय में बताया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर द्वारा एएनएम को वीएचएनडी के में संपूर्ण जानकारी दी गई।
क्यू आई मेंटर कमलेश पाल ने प्रसव पूर्व जांचों एवं गर्भावस्था से पूर्व की जांचों के विषय में जानकारी दी।
डीईआईसी प्रबंधक द्वारा बच्चों में जन्मजात विकृति के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।
मातृ स्वास्थ परामर्शदाता के पी सिंह ने उच्च जोखिम गर्भावस्था के विषय में जानकारी दी।
एसएमओ डॉ दानिश सुहेल द्वारा नियमित एवं कोविड टीकाकरण के विषय में जानकारी दी गई।
डीएमसी यूनिसेफ प्रवीन सक्सेना द्वारा एचबीएनसी के विषय में जानकारी दी।
कार्यशाला का समापन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई द्वारा सभी एएनएम को निर्देशित किया गया कि वह इस कार्यशाला में दी गई जानकारी से अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
इस अवसर पर समस्त चिकित्सा अधीक्षक, डीपीसी अनुराग तिवारी, डीपीए एकांशु वशिष्ठ, समस्त बीपीएम, बीसीपीएम उपस्थित रहे।