थाना प्रभारी राजीव कुमार महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे: राजेश्वरी देवी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक,अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार जी को थाना प्रभारी केमरी बनाये जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति राजेश्वरी देवी ने कहा कि थाना प्रभारी राजीव कुमार महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे, आशा है आगे भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए आप कार्य करते रहेंगे।
शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद पटेल ने कहा कि थाना प्रभारी केमरी राजीव कुमार जी बहुत कुशल नेतृत्व कर्ता, कर्तव्य परायण, अनुशासन प्रिय, शानदार व्यक्तित्व, और ईमान्दार अधिकारी हैं।
ज्यादातर मामलों को अपनी सूझबूझ और कार्य कुशलता से प्राथमिक स्तर पर ही सुलझा देते हैं। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान थाना प्रभारी राजीव कुमार जी के अपराध नियंत्रण एवं समाज में सौहार्द स्थापित करने के प्रयासों की प्रशंसा करता है।
इस अवसर पर राजेश सक्सेना, कृष्ण पाल सिंह, दिगपाल सिंह, अनुपम कुमार, दीपमाला रस्तोगी मोहम्मद इस्लाम इत्यादि उपस्थित रहे।