प्रेस नोट:- रामपुर के घोसी समाज से संबंधित जनता व व्यापारी गणों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि
मंडल के कार्यालय पर आकर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी को अवगत कराते हुए बताया। कि घोसी समाज को पशुपालन में अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घोसी समाज के लोगों ने बताया कि भूसा न मिल पाने के कारण पशुओं को पालने में बहुत ज्यादा दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि रामपुर में भूसे की मात्रा कम होने की वजह फैक्ट्रियों में सप्लाई होने की वजह बताया गया। घोसी समाज जनता व व्यापारी गणों द्वारा मांग की गई। कि फैक्ट्रियों में भूसे की सप्लाई को रोका जाना अति आवश्यक है।
इस पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा इस प्रकरण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से वार्ता भी की गई। और जल्द ही सिटी मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर नीतीश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, पंडित जी डेरी वाले, अमीर हुसैन, राशिद खान, सफीक अहमद, बाबू, शकील अहमद,शंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल9759134338