आकस्मिक स्वर्गवास होने पर शोक सभा का किया आयोजन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक,रामपुर
आज दिनांक 14/5/22 को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्नमूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में श्रीमती वीनू वर्मा प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अखिल भारतीय भ्र्ष्टाचार उन्नमूलन एवं समाज कल्याण भारत के पति स्व० श्री प्रेमपाल वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज का ब्रेन हेमरेज होने के कारण आकस्मिक स्वर्गवास होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित साथियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रकृति से प्रार्थना की।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नन्दन प्रसाद , अनुपम कुमार पटेल , दिगपाल पटेल,भानु प्रताप पटेल, प्रवेश कुमार, कृष्णपाल सिंह, राजेश्वरी देवी, कस्तूरी देवी, नीतू आर्या, दीपमाला रस्तोगी,कैलाश बाबू यादब राकेश कुमार, राजेश बाबू सक्सेना, रामगोपाल, जिला ध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे