आजम खान ने कहा कि जुल्म हम पर अपनों ने ही किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजम खान ने कहा कि जुल्म हम पर अपनों ने ही किया

Friday, May 20, 2022 | May 20, 2022 Last Updated 2022-05-20T13:15:50Z
    Share
आजम खान ने कहा कि जुल्म हम पर अपनों ने ही किया

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24) :आजम खान ने सीतापुर जेल से बाहर निकल निकलकर रामपुर पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है।

जिसमें उनके परिवार ने पहले ही उपेक्षा का आरोप लगाकर साफ कर दिया था कि अखिलेश यादव पार्टी के दिग्गज नेता का भरोसा खो चुके हैं। 

आजम ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि ज्यादा जुल्म अपनों ने ही किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि दरख्तों की जड़ों में अपनों ने ही जहर डाला है।

आजम खान ने जेल में बिताए अपने समय को बेहद कठिन बताते हुए कहा, ''हमें जेल में ऐसे रखा गया जैसे अंग्रेजों के जमाने में उन कैदियों को रखा जाता था जिन्हें दो-तीन दिन में फांसी होने वाली होती थी। 

उन्होंने बताया कि हमारे बैरक के पास ही फांसी घर भी था। हमने जेल में कैसे वक्त गुजारा है, हम ही जानते हैं। पत्नी और बच्चे के आने के बाद बहुत तन्हा महसूस किया। कहा कि जेल में सुबह होती थी तो शाम का इंतजार और शाम होती थी तो सुबह का इंतजार रहता था। 

घर पहुंची भीड़ का शुक्रिया अदा करते हुए आजम खान ने कहा कि हम पर ज्यादातर जुल्म हमारे अपनों ने किया। इन सूखे दरख्तों की जड़ों में जहर डालने वाले हमारे अपने हैं। माना जा रहा है कि आजम खान का इशारा अखिलेश यादव की ओर है। 

आजम के करीबियों ने यह भी खुलकर आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव ने बुरे वक्त में साथ नहीं दिया। इसके बाद आजम खान ने अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए दूतों से मिलने से इनकार कर दिया था।
रिपोर्ट, 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close