पेपल गांव मे शिक्षा विभाग की जमीन से अवैध आवास हटाने को नोटिस
लोगो हो जायेगे वेघर
बगरैन - योगी सरकार ने सरकारी जमीनो से रोडो से कस्वो की बाजारो से अतिक्रमण हटाने के सक्त निर्देश दिये है ,
ब्लाक बजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पेपल गांव में लगभग 100 बर्षों से शिक्षा विभाग की जमीन पर कुछ बेघर , नसीवा भूरे मोहम्मद दूल्हे भूरे कमाल शाह छोटे नबाव प्रेमपाल इकबाल मेहदी नौसे मानसिंह रामगुलाम हरिओम आदि परिवार आवास वना कर रह रहे ,
जिसमे 10 घर पक्के , 6 घर कच्चे तथा 3 लोगो खोखा लगा रखे है , शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर सरकारी जमीन खाली करने के निर्देश दिये है , नोटिस मिलते ही सरकारी जमीन पर रह रहे बर्षों से गरीव को वेघर होने का डर सताने लगा ,
जवकि रहने के लिए उनके पास जमीन नही है अपनी फरियाद लेकर गरीवो ने अधिकारियो से जनप्रतिनिधि से अपनी वेघर होने की फरियाद सुनायी है कि हमें आवास कें लिए दूसरी जगह आंवटन कर दी जाये , हम शिक्षा विभाग की सरकारी जगह खाली करने को तैयार है
जिससे हम अपने रहने का आसरा बना सके , सरकार हमे वेघर न करे , जहा एक ओर अधिकारियो को अबैध कब्जा हटाने के निर्देश है
वही ज़नता की समस्या हल करने की जिम्मेदारी भी है , वेघर होने के डर से गरीव अपनी फरियाद लेकर हर जगह घूम रहे है ।