क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजबाला ने छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किए
रामपुर के शाहबाद में विधायक राजबाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
सरकार की पोटली में विद्यार्थियों के लिए तमाम योजनाएं भरी हैं। डिजिटल धारा से जोड़ने के लिए टेबलेट वितरण भी सरकार का छात्रहित में दूरदर्शी कदम है।
सोमवार को क्षेत्र के जाहिदपुर गांव स्थित रामतरतन सिंह मैमोरियल डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों को सरकार की योजना के तहत टेबलेट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक राजबाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डिग्री कॉलेज के परास्नातक फाइनल वर्ष के 27 विद्यार्थियों, राजकीय पॉलीटेक्नीक के 30 और आईटीआई के 50 बच्चों को टेबलेट दिए गए।
टेबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में ऊंचा आयाम स्थापित करने के लिए वे इसका उपयोग करेंगे।
कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस मौके पर एसडीएम अरुण मणि तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह लोधी, जीआईसी शाहबाद के प्रधानाचार्य हरद्वारी सिंह,
ककरौआ के पंडित दीनदयाल इंका के प्रधानाचार्य हरिनाथ यादव, आरआरएसएम के उपप्रबंधक रामप्रताप यादव, प्राचार्य डा. शैलेष कुमार, सैयद जैगम अब्बास, विजय कुमार शर्मा, विनीत लोधी, सुनील ठाकुर, अर्जुन सिंह, दर्शन सिंह लोधी आदि रहे।
वो छात्र जिनको टेबलेट मिले
विवेक कुमार, शिवम गुप्ता, अजय कुमार, आर्यन अवस्थी, अविनाश, बृजेश कुमार, चंद्रभान, मो. उस्मान, मुकुल कुमार, समीर अली, शिवम आदि छात्रों को टेबलेट मिले