रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान भारत इकाई रामपुर का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में आज मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक श्री धर्म सिंह मार्छाल से नगर में बढ़ रही वाहन चोर गिरोह की सक्रियता एवं अन्य
जनसामान्य समस्याओं को अवगत कराने के लिए शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात में सी0 ओ0 साहब से निवेदन किया कि वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी हुई मोटर साइकिलों की बरामदगी की जाए। सी0 ओ0 साहब ने हुई चोरियों का पर्दाफाश एवं अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
साथ ही सी.ओ साहब ने जनसामान्य की सहायतार्थ कार्य करने के लिए संस्थान तथा सस्थान के पदाधिकारियों की काफी प्रशंसा की तथा संस्थान को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ततपश्चात सस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सी0 ओ0 साहब को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थान के निम्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नंदन प्रसाद गंगवार, प्रदेश महासचिव राजेश बाबू सक्सेना ,प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बीनू वर्मा,प्रदेश सचिव अनुपम कुमार पटेल ,प्रदेश संयुक्त सचिव दिगपाल गंगवार, एड०प्रवेश कुमार,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजेश्वरी गंगवार, जिला महासचिव मो0 इस्लाम इत्यादि उपस्थित रहे।