बदायूँ क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों पर होगी एफ आई आर बीईओ ।

बदायूँ नवागत खंडशिक्षाधिकारी वजीरगंज योगेश पाल ने विकास खंड के प्रधान शिक्षकों व इंचार्ज प्रधान शिक्षकों को संबोधित कर स्पष्ट कर दिया कि वह शैक्षणिक कार्य के प्रति समर्पित शिक्षकों व कर्मचारियों के समर्थक हैं एवं लापरवाह व नकारात्मक विचार रखने वाले अध्यापकों- कर्मचारियों के विरोधी। विकास खंड के विद्यालयों में छात्रों के नामांकन व प्रेरणा पोर्टल पर छात्र रजिस्ट्रेशन में बरती जा रही शिथिलता पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में ब्लाक को 5000 छात्रों के नामांकन का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष कुल 3074 नामांकन ही वर्तमान में हो पाए हैं जो काबिले तारीफ़ तो हरगिज़ नहीं है। उन्होंने 10 छात्र से कम नामांकन करने वाले विद्यालयों के स्टाफ को होने वाली खिलाफ कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची उपलब्ध करावें या उक्त के संबंध में प्रमाण पत्र उपलब्ध करावें ताकि समय रहते उनके प्रति कार्यवाही कर सरकारी विद्यालय में चल रही छात्रों के नामांकन की प्रकिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित मिशन कायाकल्प के सफल क्रियान्वयन हेतु 19 पैरामीटर पर लिखित सूचना संबंधित बाबू को देने का आदेश भी शिक्षकों को दिया ताकि शासन के आदेशानुसार छात्रहित में उक्त कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए काम का होना आवश्यक है आप सही व समय पर काम करते हैं तो मैं आपके साथ हूँ वर्ना मिलने वाले पनिश्मेंट के लिए आप सभी स्वयं ही जिम्मेदार रहेंगे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों व एआरपी के अलावा विकास खंड के सभी प्रधान शिक्षक व इंचार्ज प्रधान शिक्षकों की उपस्थिति रही। रिपोर्ट by national 24