जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया जल शिविर सेवा का आयोजन
मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज प्राचार्या सीमा जैन की अध्यक्षता में महाविद्यालय की रेंजर्स द्वारा जल शिविर सेवा का आयोजन किया गया।
शिविर में रेंजर्स की छात्राओं ने राहगीरों को जल पिलाकर भीषण गर्मी से राहत दिलाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया कहते हैं
गर्मी और चिलचिलाती हुई धूप में किसी प्यासे को पानी पिलाने से बढ़ाने काम कोई नहीं होता इसी को ध्यान में रखते हुए रेंजर्स की छात्राओं द्वारा यह विशेष पहल की गई
प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय की रेंजर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।