नूपुर शर्मा पर ब्रह्मण समाज को गर्व है : डॉ विवेक शुक्ला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नूपुर शर्मा पर ब्रह्मण समाज को गर्व है : डॉ विवेक शुक्ला

Wednesday, June 15, 2022 | June 15, 2022 Last Updated 2022-06-15T12:09:39Z
    Share
नूपुर शर्मा पर ब्रह्मण समाज को गर्व है : डॉ विवेक शुक्ला 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, श्री ब्राह्मण सभा मिलक के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिलक देवेन्द्र प्रताप को सौंपकर नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान करने तथा जो लोग देश में अराजकता फ़ैला रहे हैं उनके खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। 

श्री ब्राह्मण सभा मिलक के अध्यक्ष डॉ विवेक शुक्ला के नेतृत्व में ब्रह्मण समाज से जुड़े हुए लोग तहसील पहुंचे और विवेक शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा व अन्य धर्म के एक प्रवक्ता के बीच एक टीवी चैनल पर डिबेट चल रहा थी। 

उसी समय दूसरे धर्म के प्रबक्ता तस्लीम रहमानी ने डिबेट के दौरान भगवान भोलेनाथ के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसके जवाब में नूपुर शर्मा द्वारा भी दूसरे धर्म के पैगंबर पर टिप्पणी की गई। जिसपर दूसरे धर्म को आपत्ति हुई तो नूपुर शर्मा ने देश के सभी धर्म के नागरिकों का सम्मान रखते हुए अपनी बात को वापस ले लिया। 

बावजूद इसके दूसरे समुदाय के लोग पूरे देश के अंदर नूपुर शर्मा के खिलाफ एक अभियान छेड़े हुए हैं तथा पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाए हुए हैं जो कि देश के लिए उचित नहीं है। जिसमें नूपुर शर्मा की जान के लिए खतरा भी बना हुआ हैI श्री ब्राह्मण सभा मिलक जिला रामपुर नूपुर शर्मा के साथ है। 

इसलिए ब्रह्मण समाज मांग करता है कि जो लोग देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं तथा देश की शान्ति के लिए खतरा बने हुए हैं और नूपुर शर्मा की जान को खतरा बने हुए हैं इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा नूपुर शर्मा को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए। 

इस अवसर पर राममोहन शर्मा, चिंतामणि बहुगुणा, बृजेश शर्मा, मुकेश कौशिक, रामकुमार शर्मा, शिवशरण शर्मा, विशाल शर्मा, गौरव शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, विकास शर्मा, सुधीश पाण्डेय, राजीव कुमार गौड़, कमला कांत शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, विपिन तिवारी, झम्मन लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close