राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन द्वारा पीड़ित को प्रशासन से न्याय दिलाने का दिया गया आश्वासन : जिला उपाध्यक्ष यासीन खान
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, आज रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की तरफ से जिला उपाध्यक्ष मौ यासीन खान के आवास राजद्वारा रामपुर में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजान और प्रदेश सलहाकर ज़ुहैल रसूल खान एडवोकेट उपस्थित रहे।
जिसमें लोंगो की समस्या सुनी गई। जिनका संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मीडिया को दिए अपने व्यान में बताया कि हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुखवीर सिंह यादव जी के आदेश अनुसार आज मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में संगठन के बारे में सभी पदाधिकारीयों को जानकारी दी साथ ही संगठन के उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद फैजान का कहना है कि किसी भी संगठन में पद लेना कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि उस पद की गरिमा को हमेशा बनाये रखना बहुत बड़ी बात है।
इसी के साथ उन्होंने अपने सभी पदाधिकारीयों से यह भी कहा की वह समाज मे अहसहाय लोंगो पर हो रहा अत्याचार, तथा गरीब मजबूर की हर परेशानी को सुनकर उसका समाधान कराकर उनको न्याय दिलाना ही हमारा मकशद है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ हमेशा खड़ा रहना और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करबाना हमारा मकसद है । इसके साथ ही उन्होंने कहा की समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कुछ हद तक कम किया जा सके।
साथ ही रामपुर जिला के अंदर ईमानदार और अपने कार्य को बखूबी निभा रहे सरकारी अफसरों को भी संगठन की तरफ से समय-समय पर सम्मानित किया जायेगा। जिससे की सभी अधिकारी अपने कर्तव्य को बखूबी निभाए इस बात पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर मौ यासीन खान, ज़ुहैब रसूल खान एडवोकेट, मौ हारिस खान एडवोकेट, मौ नावेद खान, मौ रासिद, मौ नासीर खान, सत्यवीर सागर, अजमल खान उर्फ़ आर्शी, सुनील कुमार शर्मा, रफ़ी उल्लाह खान, प्रधुम इमैनुअल जौहरी, फिरोज खान, अफसर खां, नदीम, मैराज अली, फरमान, अमान, ज़ैद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।