उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई।

Wednesday, July 6, 2022 | July 06, 2022 Last Updated 2022-07-07T06:31:09Z
    Share
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई।

आंवला/बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव खैलम में पिंकी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। प्रसूता के पति हरगोविन्द ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी।

जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी राम गोपाल पायलट सौरभ् शर्मा एंबुलेंस लेकर खैलम गांव पहुंच गए। इसके बाद बहुत प्रसूता को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल निकल गए।

लेकिन कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा बड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात मेडिकल स्टाफ ने आनन-फानन में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया।

प्रसव के बाद महिला ने लडके को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने बिना किसी देरी के महिला और बच्चे को सीएचसी मझगवा में भर्ती करवाया चिकित्सक के मुताबिक़ जच्चा-बच्चा दोनों एकदम सुरक्षित हैं।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close