आज दिनांक 28जुलाई को डी एम कार्यलय बहजोई सम्भल पर किसान यूनियन का अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई संभल की अगुवाई में किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट घेरा
हजारों ट्रैक्टर के साथ पहुंचे किसानों नेशनल हाइवे पर किया कब्जा
संगठन के जिला अध्यक्ष श्री शंकर सिंह यादव ने मांगपत्र की मांगों का निस्तारण न होने पर की अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की घोषणा
प्रदेश महा सचिव श्री विजेंद्र सिंह यादव भी प्रदर्शन में हैं मौजूद मुरादाबाद के वरिष्ठ किसान नेता ड्रा नौ सिंह, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ,
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, बिजनौर जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह , महा सचिव संभल वीरेंद्र सिंह ने आंदोलन में उपस्थित रहकर बढ़ाया किसानों का जोश
जिला कलेक्टर द्वारा किसान दिवस बंद किए जाने, गुन्नौर तहसील प्रशासन की हठधर्मिता , अबारा पशु, विद्युत विजिलेंस द्वारा किसानों को अनावश्यक परेशान किए जाने,
डू एंड डार के नाम पर बिजली विभाग द्वारा अवैध वसूली, चकबंदी,व कृषि विभाग के मुद्दे को लेकर किसान दिखे मुखर
फिलहाल किसानों का उग्र प्रदर्शन जारी है