कुर्बानपुर से शादी समारोह से वापस लौट रही महिला का गिरा बैग आभूषण चोरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कुर्बानपुर से शादी समारोह से वापस लौट रही महिला का गिरा बैग आभूषण चोरी

Sunday, July 24, 2022 | July 24, 2022 Last Updated 2022-07-24T12:29:15Z
    Share
कुर्बानपुर से शादी समारोह से वापस लौट रही महिला का गिरा बैग आभूषण चोरी।

कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ नामजद दी तहरीर प्रभारी निरीक्षक ने लिया घटना का संज्ञान।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरना तकिया की रहने वाली महिला आज सुबह लगभग 8 बजे अपने मायके से शादी समारोह करके कुर्बान पुर से अपने पति के साथ बाइक से सहसवान वापस आ रही थी तभी अचानक बाइक पर लटका हुआ बैग गांव सुजातगंज बेला और नवाबगंज बेला के बीच गिर गया


महिला ने पीछे पलट कर देखा पीछे लटका बैग नहीं है तो उसनेे अपने पति को बताया उसने तुरंत अपनी बाइक पीछे मोंडी आगे जाकर देखा तो गांव भीकमपुर का रहने वाला नफीस ,पुत्र रईस अहमद, व शकील पुत्र मुन्ने, सड़क पर पड़े बैग को खोलकर देख रहे थे।

 मौके पर पहुंची महिला ने कहा यह बैग हमारा है। दोनों लोगों ने कहा यह बैग हमें पड़ा मिला है। महिला ने कहा रुक जाओ पहले में अपना बैग चेक कर लूं तभी दोनों युवक वहां से अपनी बाइक उठाकर भाग खड़े हुए जब महिला ने अपने बैग में देखा

 तो उसके बैग से सोने के झाले हाथ फूल मंगलसूत्र पांच लड़ी आदि चीजें गायब थी दोनों चीज़ें न मिलने से महिला के होश उड़ गए रोती हुई महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची

और उसने थाना प्रभारी के लिए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया वही देर न करते हुए थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को जांच पड़ताल के आदेश दे दिए लेकिन ज्यादातर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कावड़ यात्रा में लगी होने के कारण पुलिस मौके एवं प्रार्थना पत्र में दिए आरोपियों के पास नहीं पहुंच सकी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close