सीओ चंद्रपाल सिंह ने कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर थाना प्रभारी के साथ किया फुट पेट्रोलिंग
सहसवान। आज सीओ चंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की वही
कावड़ यात्रा को लेकर सीओ चंद्रपाल सिंह लगातार फुट पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं। वही खुराफाती लोगों पर पैनी नजर रखते नजर आ रहे हैं।
वहीं कड़े निर्देशों के साथ थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने कहा गुंडा माफिया जैसे लोग पूरी तरह सुधर जाएं या फिर क्षेत्र छोड़कर चले जाएं
किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी उनकी जगह सिर्फ जेल ही होगी पुलिस के सख्त रवैया को देखकर खुराफाती लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।