वजीरगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुज सक्सैना ने अपने पैतृक गाव हतरा मे किया वृक्षारोपण
बजीरगंज - वन महोत्सव कार्यक्रम वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम 2022 में ज़िले मे लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा हैं वजीरगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष ,
शिक्षक अनुज सक्सैना निवासी हतरा ने अपने पैतृक गांव में तालाव की चारो तरफ सैकडो पौधो को अपनी भाजपा टीम के साथ लगाया , तथा खुद सुरक्षित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली ।
मण्डल अध्यक्ष अनुज सक्सैना ने कहा कि वृक्षारोपण करना ही हमारा कार्य नही है वल्कि पेड़ो को सुरक्षित तथा देखभाल कर तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है , सभी को अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए , जिससे हमे शुद्व वायु मिल सके ,और बातावरण संतुलन रह सके ।
वृक्षारोपण के दौरान मण्डल अध्यक्ष बजीरगंज अनुज सक्सैना उपाध्यक्ष विपिन पाल बूथ अध्यक्ष विकास शर्मा सौरभ महेश्वरी महेन्द्र पाल रामकिशोर अभिषेक सक्सैना पप्पू बर्मा मैजूद रहे ।