कार चलाना सीख रहे किशोर ने रोड पर खड़े स्कूली बच्चों को रौंदा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार चलाना सीख रहे किशोर ने रोड पर खड़े स्कूली बच्चों को रौंदा

Tuesday, July 26, 2022 | July 26, 2022 Last Updated 2022-07-26T15:19:22Z
    Share
कार चलाना सीख रहे किशोर ने रोड पर खड़े स्कूली बच्चों को रौंदा

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर में कार चलाना सीख रहे किशोर ने सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को रौंद दिया। हादसे को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना में दो स्कूली बच्चों के गंभीर चोटें आई हैं। 

घायल हुए दोनों बच्चों को बाजपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर करा कर काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की कोई तहरीर न मिलने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना किया है। 

हादसा जनपद रामपुर के मसवासी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आज मंगलवार सुबह मसवासी चौराहे पर कई स्कूली बच्चे जो कि दड़ियाल में स्थित गांधी इंटर कॉलेज जाने के लिए अपनी स्कूल की बस का इंतजार कर रहे थे। 

इसी दौरान कार चलाना सीख रहे किशोर की कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को रौंद दिया। बच्चों को रौंदते से हुए कार एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

हादसे में गांव रहमत गंज निवासी दो बच्चों रितिक मौर्य पुत्र ब्रजकिशोर मौर्य एवं अनिल कुमार पुत्र देवदत्त की गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रेफर करा कर उनको काशीपुर अस्पताल ले जाया गया। 

इधर हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह का कहना है कि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close