लुटेरे चढ़े कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लुटेरे चढ़े कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे

Monday, July 11, 2022 | July 11, 2022 Last Updated 2022-07-12T04:16:21Z
    Share
लुटेरे चढ़े कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पर्स लूटकर भाग रहे दो अभियुक्त व दो अभियुक्ता लूटे हुए पर्स के साथ मौके से गिरफ्तार।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में चोर तथा लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.07.2022 को समय करीब 14.20 बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास से पर्स

लूटकर भाग रहे दो अभियुक्त 1- आसिफ पुत्र रहमत 2- गुलाम मुस्तफा पुत्र महबूव निवासी वाकरगंज थाना किला जिला बरेली व दो अभियुक्ता को लूटे हुए पर्स के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु०अ०स० 493/22 धारा 392, 411 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- आसिफ पुत्र रहमत निवासी बाकरगंज थाना किला जिला बरेली
2- गुलाम मुस्तफा पुत्र महबूब निवासी वाकरगंज थाना किला जिला वरेली
3. दो महिलाएं।

बरामदगी-
1. एक पर्स जिसमें 570 रुपये।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -
1. उप.नि. श्री राजकुमार सिंह 
2. का. मुकेश कुमार
3. का. अंकित मावई
रिपोर्ट आशीष तिवारी बरिष्ठ पत्रकार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close