उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांगो के समर्थंन में दिया धरना
बदायूँ- प्रांतीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूं का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया किया जिसमें मंडल एवं प्रदेश के पदाधिकारियों सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।
धरने में मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने शिक्षकों को चेताया कि आप अभी भी नहीं जागे तो शिक्षकों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि मैं किसी भी शिक्षक की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हूं। उन्होंने धरने में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ललकार कर कहा कि किसी भी अध्यापक का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।
आगे कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समय बद्ध तरीके से काम करे जिससे अध्यापकों को कोई परेशानी न उठानी पड़े कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र रस्तोगी मंडलीय मंत्री महेश शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
वाणिज्य प्रवक्ता एस के इंटर कॉलेज एवं संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपक सक्सेना ने कहा कि पुराने संघ मृतप्राय हो गए हैं। हमें नए संघ के साथ जुड़ना चाहिए और अपनी लड़ाई निरंतर जारी रखनी चाहिए। धरने में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की शिक्षकाए और सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज राजाराम इंटर कॉलेज एवं पार्वती इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
धरने में दीपक कुमार सक्सेना, प्रवक्ता प्रभात शर्मा, राजीव कुमार, अनुराग सक्सेना, विज्ञान सिंह, फहीम अहमद, सभाजीत यादव, दिनेश पाल सिंह, मदन गोपाल, अजय कुमार सिंह पटेल, डॉ राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, शिवशंकर, अकरम खान, विद्याधर त्रिपाठी, आरडी मिश्रा, प्रमोद कुमार, मेघ सिंह, विश्वकर्मा, विजयपाल सिंह, बृजेश कुमार, कोषाध्यक्ष ललित कुमार एवं सैकड़ों शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।